अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:कालाढूंगी–बाजपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: दो पर्यटकों की मौत, पाँच गंभीर रूप से घायल

On: December 12, 2025 10:45 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के कालाढूंगी–बाजपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें गाजियाबाद से नैनीताल घूमने जा रहे सात पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा टियागो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गाड़ी नंबर UP 14 GN 4349 बाजपुर से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। गडप्पू चैक पोस्ट से करीब दो किलोमीटर आगे तेज रफ्तार में कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधा पेड़ से जा टकराई। हादसा होते ही राहगीरों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। गडप्पू चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। शुरू में सभी को बाजपुर अस्पताल भेजा गया, जबकि दो गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी CHC रेफर किया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदीप यादव (28) और राहुल यादव (18)—दोनों निवासी स्यानी, थाना नंदग्राम, गाजियाबाद—को मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैं—
• ज्योति (27), पत्नी प्रदीप यादव
• अन्नईया उर्फ परी (3 वर्ष 6 माह), पुत्री प्रदीप यादव
• किट्टू (1.5 वर्ष), पुत्री प्रदीप यादव
• विवेक यादव (23), पुत्र गौरीशंकर यादव
• दीपांशु, निवासी नगला सुदमा, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी
सभी घायलों का बाजपुर अस्पताल में इलाज जारी है। परिवारवालों के अनुसार पूरा परिवार नैनीताल घूमने जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद और मैनपुरी स्थित परिवारों में कोहराम मच गया।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह ओवरस्पीड और ड्राइवर को आई नींद की झपकी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment