अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: लोहड़ी व मकर संक्रांति पर हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री बंद

On: January 13, 2026 9:27 AM
Follow Us:

लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर हरिद्वार में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सोमवार रात 12 बजे से पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की गई है कि वे हरिद्वार आने से पहले रूट प्लान अवश्य जांच लें।

यातायात व्यवस्था की मुख्य बातें

  • यातायात दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को शहर की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा।
  • चीला मार्ग को ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए केवल एक्जिट रूट के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
  • चंडी चौक पर अत्यधिक दबाव की स्थिति में 4.2 डायवर्जन के जरिए वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
  • सामान्य वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी की सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • टोल प्लाजा पर यदि वाहनों का दबाव बढ़ता है तो उन्हें नहर पटरी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
  • ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में देहरादून व ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

पार्किंग की व्यवस्था

  • दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों की पार्किंग अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में की जाएगी।
  • अत्यधिक भीड़ होने पर वाहनों को नारसन, मंगलौर, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।
  • दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर से होते हुए बैरागी कैंप पहुंचेंगे।
  • दिल्ली–मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, नगलाइमरती, लक्सर, बालावाली, बिजनौर होते हुए नजीबाबाद जाएंगे।
  • मुरादाबाद और नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन चंडी चौक तक पहुंचेंगे और दीनदयाल, पंतद्वीप व चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
  • बड़े वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, 4.2 डायवर्जन के माध्यम से गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग भेजा जाएगा।
  • देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों की पार्किंग लालजीवाला, पंतद्वीप व चमगादड़ टापू में होगी।

आवागमन के वैकल्पिक मार्ग

  • देहरादून व ऋषिकेश से दिल्ली–मेरठ जाने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक और एनएच-344 के रास्ते जाएंगे।
  • नजीबाबाद जाने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक, चंडी चौकी और श्यामपुर मार्ग से भेजे जाएंगे।

प्राइवेट बसों के लिए रूट

  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से हरिद्वार आने वाली प्राइवेट बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर, सुल्तानपुर और जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगी।
  • ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली बसों को नारसन, मंगलौर, अब्दुल कलाम चौक, मंडावर और मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

ऑटो-विक्रम और स्थानीय वाहनों के लिए निर्देश

  • देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला से आने वाले ऑटो-विक्रम जयराम मोड़ तक ही जा सकेंगे, आगे प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • ज्वालापुर और पुल जटवाड़ा की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम रानीपुर मोड़, देवपुरा और शिवमूर्ति तिराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।
  • बीएचईएल पुल से आने वाले ऑटो-विक्रम भगत सिंह चौक, टिबड़ी फाटक और देवपुरा मार्ग से संचालित होंगे।
  • ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों, ऑटो, विक्रम और टैक्सी का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित रूट और पार्किंग का पालन कर यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment