अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज होगी नीति आयोग की बैठक, सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली

On: May 25, 2025 7:00 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश के हित से जुड़े कई मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उनके साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में शामिल किए जाने वाले विषयों पर अंतिम सहमति बनाने के लिए मुख्यमंत्री उच्चाधिकारियों के साथ गहन चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी उन्होंने एक अहम समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

नीति आयोग की बैठक के अगले दिन, रविवार को मुख्यमंत्री भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की होने वाली कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। इस बैठक में भी वे राज्य के प्रमुख मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment