अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:यूकेएसएसएससी समूह-ग के 30 पदों की लिखित परीक्षा रविवार को, 1348 उम्मीदवार होंगे शामिल

On: December 16, 2025 6:13 PM
Follow Us:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से समूह-ग के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार, 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा हरिद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) परिसर में कराई जाएगी। इन पदों के लिए कुल 1348 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आयोग द्वारा सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक (रसायन शाखा) और प्राविधिक सहायक वर्ग-एक (अभियंत्रण शाखा) के लिए 15-15 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस संबंध में आयोग के सचिव शिव कुमार बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा एक ही दिन दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।

पूर्व में इन पदों की लिखित परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे पुनर्निर्धारित करते हुए 21 दिसंबर 2025 की तिथि तय की गई। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण परीक्षा आयोजन के लिए हरिद्वार स्थित यूकेपीएससी परिसर को केंद्र बनाया गया है।

सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक की लिखित परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जबकि प्राविधिक सहायक वर्ग-एक की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। दोनों परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में होंगी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment