अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में विकास को नई गति, सीएम धामी ने 986 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

On: October 4, 2025 5:06 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर में विभिन्न विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 986 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल सहित कई जिलों में निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।

सीएम धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों पर जिला पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और ग्राम पंचायतों के लिए वित्तीय सहायता जारी करने को मंजूरी दी। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किस्त के लिए जिला पंचायतों को 83.25 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को 78 करोड़ और ग्राम पंचायतों को 200 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। वहीं शहरी स्थानीय निकायों को तृतीय त्रैमासिक किस्त के रूप में 333 करोड़ रुपये और तीन गैर-निर्वाचित निकायों को 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के बाराकोट तहसील में अनावासीय भवन, हरिद्वार में ऑफिसर्स कॉलोनी के आवास, पौड़ी गढ़वाल के तहसील कार्यालय में मीटिंग हॉल, चंपावत लोहाघाट बस स्टेशन में कार्यालय भवन, कार्यशाला और स्टोर कक्ष निर्माण हेतु बजट स्वीकृत किया।

देहरादून में अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि पर निर्माण कार्य के लिए 3.19 करोड़ रुपये, साथ ही नगरपालिका परिषद बागेश्वर में सरयू नदी पर स्थित 113 साल पुराने झूला पुल के जीर्णोद्धार तथा नगर निगम देहरादून की हाउसिंग सोसाइटी में विद्युत कनेक्शन और पेयजल लाइन बिछाने हेतु 4.16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में खनिया नंबर-4 से जयनगर रोड होते हुए मोनीबाबा मजार तक मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में खोह नदी के बाएं तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य, विकासनगर में नवाबगढ़ पुल से खादर तक सड़क निर्माण, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (चंपावत) में केंद्रीय पुस्तकालय, चहारदीवारी और मिनी स्टेडियम, सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं, एडीबी योजना, ट्रांसमिशन स्ट्रेंथनिंग व डिस्ट्रिब्यूशन इंप्रूवमेंट प्रोग्राम और बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में एंजेडी बूबू मंदिर स्थल के विकास कार्य को भी मंजूरी दी गई है।

इस स्वीकृति से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment