अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कड़ी रोक, अब हर साल देना होगा विभाग को पूरा ब्योरा

On: August 27, 2025 10:40 AM
Follow Us:

देहरादून। राज्य सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर शिकंजा कस दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले के निजी स्कूलों से इस शैक्षिक सत्र की पूरी फीस संरचना और इस वर्ष की फीस वृद्धि का ब्योरा विभाग को उपलब्ध कराएं।

राज्य में फिलहाल 5,438 निजी स्कूल संचालित हैं। पिछले आदेशों के बावजूद कई स्कूल अब भी मनमाने ढंग से फीस वसूल रहे हैं। मार्च में शिक्षा विभाग ने राजधानी के कई नामी स्कूलों के प्रबंधकों को पहली बार मुख्य शिक्षा अधिकारी के समक्ष हाजिर होने को कहा था। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों की मान्यता पर भी तलवार लटकी थी।

सीईओ ने दून के छह प्रमुख निजी स्कूलों को तलब किया था, जहां अभिभावकों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत की थी। अनुपस्थित स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही, सभी स्कूलों को ड्रेस एडवाइजरी लागू करने और फीस संरचना समय पर अभिभावकों को बताने के निर्देश भी दिए गए थे।

अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने साफ कर दिया है कि सभी सीईओ को निजी स्कूलों की मासिक फीस वसूली और फीस वृद्धि का विवरण विभाग को भेजना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके अलावा, सभी स्कूलों को वार्षिक रिपोर्ट, शैक्षणिक कैलेंडर, शिक्षकों की संख्या और पीटीए गठन संबंधी जानकारी हर साल 15 सितंबर से पहले अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होगी। छात्रों से कोई अतिरिक्त डोनेशन वसूला नहीं जाएगा और केवल सरकार द्वारा तय मासिक शुल्क ही लिया जाएगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर ब्रेक, केंद्र ने जमीन देने से किया इंकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment