अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: जौनसार-बावर में शादियों पर सख्त नियम, महंगे होटलों में आयोजन पर रोक, ज्यादा गहनों पर भी पाबंदी

On: January 5, 2026 6:28 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में बढ़ती फिजूलखर्ची को रोकने के लिए ग्रामीणों ने कड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में खत शिलगांव के पंचरा-भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नए सामाजिक नियम तय किए गए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब क्षेत्र में शादियां किसी भी महंगे होटल, पार्क, फार्म हाउस या अन्य बाहरी विवाह स्थलों पर आयोजित नहीं की जाएंगी। सभी विवाह और संबंधित कार्यक्रम केवल गांव या घरों में ही संपन्न कराए जाएंगे। ग्रामीणों का मानना है कि इससे अनावश्यक खर्च पर रोक लगेगी और समाज में आर्थिक संतुलन बना रहेगा।

इसके साथ ही महिलाओं द्वारा विवाह समारोह में अत्यधिक गहने पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। तय किया गया है कि महिलाएं शादी के दौरान अधिकतम तीन गहने ही पहन सकेंगी। इसके अलावा विवाह आयोजनों में डीजे, फास्ट फूड और बीयर जैसी चीजों पर भी पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।

खत स्याणा तुलसी राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह भी तय किया गया कि पहली शादी में न्यौते के रूप में अधिकतम 100 रुपये ही दिए जाएंगे, जबकि कन्यादान अपनी सामर्थ्य और इच्छा के अनुसार किया जा सकेगा।

बैठक में यह स्पष्ट चेतावनी भी दी गई कि यदि कोई ग्रामीण इन सामाजिक निर्णयों का उल्लंघन करता है, तो उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, नियम तोड़ने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम समाज में सादगी, समानता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है, ताकि शादी-विवाह जैसे पवित्र अवसर आर्थिक बोझ का कारण न बनें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में हिमालय की पहाड़ियों के सामने खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन का दृश्य।

उत्तराखंड बनेगा दुनिया का पसंदीदा ‘वेडिंग डेस्टिनेशन’, CM धामी ने PM मोदी को सौंपा देवभूमि के विकास का रोडमैप

ऋषिकेश होटल नवरंग पुलिस रेड अवैध कैसिनो भंडाफोड़

ऋषिकेश में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: होटल नवरंग में चल रहे हाई-प्रोफाइल कैसिनो का भंडाफोड़, 40 पर केस, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

हल्द्वानी में 19 साल की छात्रा और 45 साल का मुस्लिम टेलर पुलिस चौकी में। * Caption: पुलिस चौकी में हंगामे के दौरान मौजूद परिजन और पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक चित्र)।

हल्द्वानी: प्यार या जिद? 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ रहने पर अड़ी 19 साल की छात्रा, थाने में मां को जड़ा थप्पड़

Haridwar Weather Update Rain and Cloudy Sky Forecast 2026 Poster

हरिद्वार में करवट लेता मौसम: अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा, किसानों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Leave a Comment