अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: खाली जमीन पर नीली-पीली-हरी चादर डालकर होने वाले कब्ज़े पर अब सख्त रोक लगेगी – सीएम धामी

On: December 4, 2025 9:27 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि राज्य में अवैध तरीके से हो रही घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज़ों का खेल और भूमि कब्ज़े की प्रवृत्ति अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों ने फर्जी कागज़ात बनवाकर राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज़ तैयार कर लिए, जिनकी अब सरकार द्वारा सख्ती से जांच की जा रही है। उनका कहना था कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को किसी भी कीमत पर आंच नहीं आने दी जाएगी, और राज्य के मूल निवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
धामी ने यह भी कहा कि राज्य में जहां कहीं खाली ज़मीन दिखी, वहां “नीली-पीली-हरी चादर बिछाकर कब्ज़ा” करने का चलन शुरू हो गया था, जिसके बाद अवैध निर्माण खड़े कर दिए जाते थे। सरकार ने ऐसे मामलों पर कार्रवाई करते हुए 550 अवैध धार्मिक संरचनाओं की पहचान की और उन्हें हटाकर जमीन को सरकारी कब्जे में वापस लिया। उनका कहना था कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के वार्षिक सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने वाले लोग बसने की कोशिश कर रहे हैं, और कई तो खुद को “मूल निवासी” बताकर फर्जी दस्तावेज़ भी तैयार करा चुके हैं।
उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि दंगाइयों पर अब सख्त कार्रवाई होगी, और जो नुकसान करेगा, वही उसकी भरपाई भी करेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गोरक्षा कानून लागू किया है और दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे उत्तराखंड में सभी धर्मों और समुदायों के लिए यूनीफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया गया है।
अर्धसैनिक बलों के परिवारों को बढ़ी आर्थिक मदद
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बल के जवानों के शहीद होने पर अब उनके परिजनों को 10 लाख की जगह 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम सुरक्षा बलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment