अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:राज्य सरकार देगी महिला मंगल दलों को स्वरोजगार की राह, चारधाम ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवानों को मिलेंगी सुविधाएं

On: April 29, 2025 8:04 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। राज्य के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में यह अहम निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि सरकार प्रदेश भर के सात हजार से अधिक युवक एवं महिला मंगल दलों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

मंत्री आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि मंगल दलों की भूमिका केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब उन्हें स्वरोजगार की दिशा में भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए दलों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे और चयनित प्रस्तावों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसके साथ ही, मंत्री रेखा आर्य ने इस वर्ष प्रस्तावित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए और इसकी प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि आगामी समीक्षा बैठक में ठोस चर्चा की जा सके।

चारधाम यात्रा में तैनात पीआरडी जवानों को राहत

बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान तैनात 2800 से अधिक पीआरडी जवानों की कार्यस्थितियों पर भी चर्चा की गई। मंत्री आर्या ने कहा कि ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों को बूट, गरम जैकेट, रेनकोट, वाटरप्रूफ टेंट और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सभी जिलों के युवा कल्याण अधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं, ताकि ग्राउंड लेवल पर जवानों को राहत मिल सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें- चारधाम यात्रा 2025: मुखबा से मां गंगा की डोली हुई रवाना, अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment