अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: हरक सिंह रावत की टिप्पणी पर सिख समुदाय का विरोध, आवास के बाहर शबद कीर्तन

On: December 10, 2025 6:57 AM
Follow Us:

सिख समुदाय के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ नाराज़गी बढ़ गई है। देश के कई हिस्सों से आए सिख समुदाय के लोग मंगलवार शाम देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी में उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए और शांतिपूर्वक शबद कीर्तन किया। समुदाय की मांग थी कि हरक सिंह रावत स्वयं सामने आकर माफी मांगें। हालांकि, उस समय रावत दिल्ली में मौजूद थे।
कहा जा रहा है कि अधिवक्ताओं के बीच बातचीत के दौरान रावत की एक आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी समुदाय के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसी के बाद लगभग 30–35 लोग रावत के घर पहुंच गए। पुलिस की समझाइश के बाद एक घंटे तक बातचीत चली और अंततः सभी लोग इस बात पर सहमत होकर लौट गए कि वे दोबारा आएंगे।
पहले भी अधिवक्ताओं और गुरुद्वारे में मांग चुके हैं माफी
घटना के बाद डॉ. रावत पहले ही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से माफी मांग चुके हैं। शुक्रवार को जब वे धरना दे रहे वकीलों से मिलने पहुंचे थे, तभी कथित टिप्पणी हुई थी, जिस पर मौजूद सिख अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। रावत ने वहीं माफी मांगी और बाद में बार एसोसिएशन में जाकर भी खेद जताया।
माफी के तौर पर वे पांवटा साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे, जहां उन्होंने लंगर सेवा और जोड़ा सेवा की। उनके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी रेसकोर्स गुरुद्वारा पहुंचे और समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए सेवा में शामिल हुए।
भाजपा पर साधा निशाना—“उनके बयान माफ, मेरा नहीं”
डॉ. हरक सिंह रावत ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के बयान चाहे जैसे हों, उन्हें कोई मुद्दा नहीं बनाता, लेकिन उनके मज़ाक में कहे गए शब्दों को धर्म से जोड़कर बड़ा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पहले भी कई बार नेताओं ने व्यंग्यात्मक टिप्पणियाँ की हैं, परंतु उन्हें तूल नहीं दिया गया।
उन्होंने आगे कहा कि जब वे भाजपा में थे तो न उन्हें धर्म-विरोधी कहा जाता था और न ही ईडी का डर दिखाया जाता था। रावत ने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने भीतर झांककर देखना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment