अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :सहारनपुर से आई कार ने बढ़ाया विवाद, वन विभाग के बीट सहायक से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

On: August 27, 2025 10:58 AM
Follow Us:

देहरादून/सहसपुर।
उत्तराखंड–उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित दर्रारीट बैरियर पर सोमवार देर रात बड़ा हंगामा हो गया। वाहनों की चेकिंग कर रहे वन विभाग के बीट सहायक और पुलिसकर्मियों पर दो युवकों ने हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान बीट सहायक की वर्दी तक फट गई। हंगामे की सूचना पर सहसपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों इकराम और शाहरुख को नामजद करते हुए उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि सभावाला क्षेत्र के माजरी निवासी राशिद, जो वन विभाग में बीट सहायक हैं, सोमवार रात करीब 11 बजे दर्रारीट बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ पुलिसकर्मी सिपाही कुलदीप और नरेश पंवार भी मौजूद थे। तीनों मिलकर सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान एक कार सहारनपुर की ओर से आती दिखाई दी। बीट सहायक ने टॉर्च से इशारा कर कार को रोका और चालक से पूछताछ शुरू की। तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने अचानक खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस पर बीट सहायक ने दूसरी कार के चालक से लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह पूछी।

इतना सुनते ही कार में सवार दो युवक भड़क उठे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बीट सहायक को जान से मारने और वर्दी उतारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों युवक बीट सहायक पर टूट पड़े और धक्का देकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। मारपीट में उनके चेहरे, हाथ-पांव और कान पर चोटें आईं तथा वर्दी भी फट गई।

पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर बीट सहायक को किसी तरह हमलावरों से छुड़ाया। दोनों आरोपी खुद को इकराम और शाहरुख बताते रहे। उन्होंने बीच सड़क पर कार खड़ी कर सार्वजनिक मार्ग को बाधित किया और सरकारी कार्य में रुकावट डाली।

सहसपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी, सरकारी कार्य में बाधा और लोक सेवक से बदसलूकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कड़ी रोक, अब हर साल देना होगा विभाग को पूरा ब्योरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment