अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में सड़क सुधार को लेकर सख्त पीडब्ल्यूडी को दी 31 अक्टूबर तक की डेडलाइन

On: September 30, 2025 5:03 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 31 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धामी ने निर्देश दिया कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए और साप्ताहिक समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि इस साल की बारिश और आपदाओं से लगभग हर जिले की सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं, जिससे आम जनता और वाहनों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में धामी ने साफ कहा कि अब जब मानसून समाप्त हो चुका है, तो सभी विभाग तेजी से धरातल पर काम शुरू करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं और सभी सड़कें तय समयसीमा तक गड्ढा मुक्त हों।

साथ ही, उन्होंने उन क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा जहां से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें सामने आती हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment