अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में नदियां उफान पर, धारी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर; रुद्रप्रयाग में हनुमान मंदिर में घुसा पानी

On: August 29, 2025 9:17 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का पानी धारी देवी मंदिर परिसर तक पहुंच गया है। मंदिर क्षेत्र में स्थित कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जल पुलिस की टीम मौजूद है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

नदी का पानी बढ़ने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी खतरा मंडराने लगा है। श्रीनगर धारी देवी से आगे पपड़ासू के पास तक अलकनंदा का जलस्तर सड़क तक पहुंच चुका है। वहीं, श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का प्रवाह और तेज हो गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है।

इधर रुद्रप्रयाग में भी अलकनंदा नदी उफान पर है। नदी का पानी हनुमान मंदिर में घुस गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

भारी बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। लोगों को नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी गई है और संभावित खतरे वाले इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है।

यह भी पढें- दून यूनिवर्सिटी के छात्रों को जर्मनी में पढ़ाई का अवसर, आकर्षक पैकेज पर नौकरी का भी मौका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment