अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड :12 वर्षों तक दस्तावेजों तक सीमित रहा राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन, RTI से हुआ खुलासा; प्रशासन में मची हलचल

On: May 2, 2025 5:58 AM
Follow Us:

देहरादून।
राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे अति संवेदनशील वन क्षेत्र से सटे निर्माण को लेकर गंभीर चूक का मामला सामने आया है। वर्षों पूर्व वन्यजीव संरक्षण के नाम पर दी गई एनओसी की महत्वपूर्ण शर्तों की खुलेआम अनदेखी की गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सूचना आयोग में एक आरटीआई अपील पर सुनवाई हुई।

दरअसल, हरिद्वार स्थित गंगा दर्शन माई गिंदा कुंवर सुभाषघाट आश्रम को वर्ष 2013 में मायापुर वन ब्लॉक की सीमा से सटे निर्माण कार्य के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा एनओसी जारी की गई थी। इस एनओसी में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निर्माण करने वाले को राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन में वन्यजीव संरक्षण के उद्देश्य से 5 लाख रुपए दो किश्तों में जमा कराने होंगे। साथ ही, निर्माण से निकलने वाली रोशनी को वन क्षेत्र की ओर जाने से रोकने, हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन बेल्ट विकसित करने, और जैविक-अजैविक कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण सहित कई शर्तें भी निर्धारित की गई थीं।

लेकिन यह पाया गया कि आश्रम ने न केवल वर्षों तक धनराशि जमा नहीं की, बल्कि इन शर्तों का पालन भी नहीं किया। मामले को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता रमेश चंद शर्मा द्वारा जानकारी मांगी गई, और जब समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने मामला राज्य सूचना आयोग में पहुंचाया। सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन कागज़ों में ही अस्तित्व में था।

सूचना आयुक्त योगेश भट्ट द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए रिजर्व निदेशक और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई। इसके बाद ही फाउंडेशन का विधिवत गठन किया गया और आश्रम द्वारा 5 लाख की राशि भी जमा कर दी गई।

जांच में यह भी सामने आया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए बहुमंजिला निर्माण किया गया और वेडिंग प्वाइंट भी बना दिया गया। मुख्य द्वार को वन क्षेत्र की ओर खोल दिया गया जिससे तेज प्रकाश और ध्वनि सीधे जंगल की ओर जाने लगे। विभागीय अधिकारियों ने इन उल्लंघनों पर रोक लगाने के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाईं, जो विभागीय लापरवाही का स्पष्ट संकेत है।

सूचना आयोग की सुनवाई के बाद अब संबंधित आश्रम द्वारा एनओसी की शर्तों का पालन शुरू किया गया है। तेज प्रकाश और ध्वनि को वन क्षेत्र की ओर जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है, ग्रीन बेल्ट विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और वर्षा ऋतु में पौधारोपण की योजना है। इसके अलावा, एक बड़ा वाटर होल निर्माणाधीन है और कूड़े के निस्तारण के लिए व्यवस्था की जा रही है।

2021 से 2023 तक विभाग ने भेजे 8 पत्र, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमाओं में नियमों के उल्लंघन पर वन्यजीव प्रतिपालक कार्यालय, हरिद्वार द्वारा वर्ष 2021 से 2023 तक आठ पत्र जारी किए गए। इन पत्रों में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि शर्तों का पालन नहीं हुआ तो एनओसी निरस्त कर दी जाएगी। बावजूद इसके, अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे यह स्पष्ट होता है कि संवेदनशील वन क्षेत्र में नियमों के पालन को लेकर विभाग में किस हद तक उदासीनता और लापरवाही व्याप्त रही है।

यह भी पढें-हरिद्वार में दामाद ने सास और साले को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment