अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेंगे राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट, जंगल सफारी का रोमांच फिर शुरू

On: November 14, 2025 7:03 AM
Follow Us:

वन्यजीव प्रेमियों के इंतजार का अंत होने जा रहा है। शनिवार, 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी प्रमुख गेट दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर पार्क प्रशासन की ओर से पूजा-अर्चना कर नई सीजन की शुरुआत की जाएगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और दुर्लभ वन्यजीवों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। खासकर चीला और मोतीचूर रेंज, जहां हाथी, गुलदार, हिरण, चीतल, सांभर, मोर और कई अन्य वन्यजीवों को नजदीक से देखने का मौका मिलता है। हर सीजन यहां हजारों की संख्या में पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंचते हैं।
मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि पार्क में नए सीजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस रेंज में 600 से अधिक हाथी, सफेद सांभर, विभिन्न प्रजातियों के हिरण, मोर समेत कई प्रकार के वन्यजीव विचरण करते हैं। इसके अलावा ट्रांसलोकेट किए गए टाइगर की मौजूदगी भी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा कारण है।
उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए मोतीचूर रेंज में विशेष टिकट काउंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
प्रवेश शुल्क में कोई बदलाव नहीं
पार्क प्रशासन ने इस बार प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है।
• भारतीय पर्यटक: 150 रुपये
• विदेशी पर्यटक: 600 रुपये
• भारतीय वाहन: 250 रुपये
• विदेशी वाहन: 500 रुपये
• छात्र: 50% छूट
• वन विश्राम गृह में रुकने का शुल्क: 1000 रुपये
• व्यावसायिक कैमरा शुल्क: 500 रुपये
अनियमित वाहनों पर सख्ती
मोतीचूर रेंज में डग्गामार (अनियमित/बिना परमिट) वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल टैक्सी नंबर वाले या रजिस्टर्ड वाहन ही जंगल सफारी के लिए अनुमति प्राप्त करेंगे।
राजाजी टाइगर रिजर्व का यह नया सीजन पर्यटकों के लिए रोमांच और प्राकृतिक खूबसूरती का शानदार मिश्रण लेकर आ रहा है। Jungle safari प्रेमी अब फिर से जंगली पशुओं का दीदार कर सकेंगे और प्रकृति की गोद में शानदार समय बिता पाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

Leave a Comment