अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बारिश का कहर, डोईवाला के गांवों से टूटा संपर्क

On: September 18, 2025 5:55 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। चमोली जिले में बादल फटने से हालात गंभीर बने हुए हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के रायपुर प्रखंड के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है।

मंगलवार को आई बाढ़ के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे थे, लेकिन बुधवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने आपदा प्रभावितों की चिंता और बढ़ा दी है। आसमान में छाए काले बादल और बिजली की तेज गड़गड़ाहट लोगों को अनहोनी का डर दिला रही है।

मसूरी में सड़कें बंद, अधिकारी मौके पर

मसूरी में भी भारी बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी है। कई जगहों पर सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। इसी कारण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम और सीओ ने कुठाल गेट से मसूरी तक सड़क का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़क का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और हालात सामान्य होने पर ही यातायात को दोबारा चालू किया जाएगा।

रातभर हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर मलबा फिर से सड़कों पर आ गया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। लगातार वर्षा और बिजली की गड़गड़ाहट के बीच आपदा प्रभावित परिवार अब एक बार फिर से डर और अनिश्चितता के साये में जीने को मजबूर हैं।

यह भी पढें- रायवाला की आडवाणी कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार खतरे में 200 परिवार, रेस्क्यू कर रही कई की टीम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment