अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: October 4, 2025 5:18 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, रविवार से अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

प्रदेश में फिलहाल मौसम का रुख बदला हुआ है। आंशिक बादलों के बीच धूप निकल रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं, जबकि शेष जिलों में धूप खिली रह सकती है।

शुक्रवार को दून सहित कई जगह सुबह से चटख धूप रही, लेकिन दोपहर बाद बादल उमड़ने लगे और हल्की बारिश दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के एक-दो दौर होने की संभावना जताई गई है। खासकर कुमाऊं में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसके बीच तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक बना हुआ है।

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। वहीं सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और हरिद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा के आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment