अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अटका ट्रांसफर बना उत्तराखंड पुलिस के जवानों के गले की फांस, सता रही है बच्चों के भविष्य की चिंता

On: April 3, 2022 1:46 PM
Follow Us:

यूं तो पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर एक रूटीन प्रोसेस होता है और कुछ समय अंतराल बाद उन्हें अलग अलग स्थानों पर भेजा जाता है और पुलिस कर्मी इसके लिए तैयार भी रहते है, लेकिन इस वक्त यही ट्रांसफर उत्तराखंड पुलिस के कई जवानों और उनके परिजनों के लिए समस्या का कारण बन गया है और इसने पुलिस कर्मियों को असमंजस में डाल दिया है। चलिए एक बार पूरा मामला समझते है।

जब किसी पुलिसकर्मी की किसी निश्चित स्थान पर तैनाती होती है, तो उसके साथ वहां उसका परिवार उसकी बीवी बच्चे भी रहते हैं और जाहिर सी बात है, जब उसका ट्रांसफर होगा तो वह अपने साथ अपने बीवी बच्चों को भी उस नए स्थान पर ले जाता है. ज्यादातर पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं जिनके बच्चे अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहे होते हैं, तो जब पुलिसकर्मी नए स्थान पर जाते हैं तो वहां उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा का उचित प्रबंध भी करना होता है, स्कूल में दाखिला कराना होता है और हम सभी जानते हैं कि दाखिला कराने की कुछ निश्चित तारीख होती हैं और अगर वह निकल गई तो फिर स्कूल में दाखिला कराना बहुत मुश्किल हो जाता है और कई बार तो उसके लिए मोटी डोनेशन भी देनी पड़ती।

अब आते है मुद्दे की ओर, असल में पिछले साल उत्तराखंड पुलिस में कई तबादले होने थे और इसको लेकर 18 मार्च 2021 को आदेश भी जारी हो गया था. लेकिन इस दौरान भी शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी थी,बच्चों के दाखिले हो चुके थे. तो कई पुलिसकर्मियों ने गुजारिश की कि उनका तबादला कुछ समय के लिए रोक दिया जाए और अगले शिक्षा सत्र तक के लिए इस आदेश को टाल दिया जाए. पुलिस कर्मियों की इस मांग पर प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा हामी भर दी गई और 18 सितंबर 2021 को डॉ नीलेश आनंद भरणे जो की पुलिस उपमहानिरीक्षक थे कुमाऊं परीक्षेत्र के उनके द्वारा एक आदेश जारी किया गया और बताया गया की 31 मार्च 2022 तक के लिए ट्रांसफर रोक दिए गए।

पुलिसकर्मी आस लगाए बैठे थे कि 31 मार्च 2022 से पहले उन्हें उनके ट्रांसफर की सही सही जानकारी मिल जाएगी और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन मार्च के बाद अप्रैल का पहला रविवार भी आ गया है और अभी तक पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है.क्योंकि अब नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है कई स्कूलों में बच्चों के एडमिशन शुरू हो चुके हैं, तो फिर से पुलिसकर्मियों को अपने बच्चों की स्कूलिंग को चिंता सताने लगी है.अब उन्हें ये समझ नहीं आ रहा की वह अपने बच्चों का नए सत्र में एडमिशन कहा कराएं,वो असमंजस की स्थिति में है और प्रशासन से जल्द स्थित स्पष्ट करने की मांग कर रहे है।

ये भी पढ़ें –आउट होने पर शुभमन गिल से नहीं हुआ कंट्रोल, देने लगे गाली, वीडियो में हुआ रिकॉर्ड, देखिए विडियो

इसको लेकर एक पुलिसकर्मी का लेटर भी हमारे पास मौजूद है, जो उसके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भेजा गया था.जिसमें उसके द्वारा लिखा गया है कि प्रार्थी 2001 बैच का भर्ती है और वो अल्मोड़ा जनपद में तैनात है तथा स्थानांतरण नीति के तहत उसका ट्रांसफर नैनीताल होना था,लेकिन बाद में रोक लग 31 मार्च 2022 तक के लिए रोक लग गई। उसने बताया की उसे अपने बच्चों का एडमिशन करवाना है। स्थानान्तरण पर तिथि नियत न होने के कारण दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसलिए वो मांग कर रहा है को स्थानांतरण की तिथि स्पष्ट की जाए और आदेश जारी किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haridwar Weather Update Rain and Cloudy Sky Forecast 2026 Poster

हरिद्वार में करवट लेता मौसम: अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा, किसानों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

Leave a Comment