अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: नौ जिलों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवारों में टक्कर, CM धामी का बड़ा बयान

On: August 13, 2025 7:19 AM
Follow Us:

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार कई पदों पर दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है, जबकि पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें भाजपा ने बढ़त हासिल की है। शेष पदों पर कड़ा मुकाबला बना हुआ है। आगामी 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत चमोली जिले से सुरेश कुमार और अनीता रावत, जबकि रुद्रप्रयाग से अमित कुमार ने उपाध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया। ऊधम सिंह नगर जिले में इस पद के लिए किसी ने नामांकन ही नहीं किया। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। शेष नौ जिलों में कुल 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें पौड़ी में चार और अन्य जिलों में दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। नाम वापसी के बाद पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध भाजपा के खाते में गए हैं। इससे पहले पार्टी के 11 प्रत्याशी भी निर्विरोध जीत चुके हैं। अब शेष 71 पदों पर सीधा या त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए मतदान होगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनावी माहौल को देखते हुए प्रत्याशी और राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्विरोध चुने गए जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में नदी-नालों के किनारे निर्माण पर प्रतिबंध, सीएम धामी का सख्त संदेश – ‘नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment