अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न, भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, CM धामी हुए शामिल

On: May 14, 2025 3:56 AM
Follow Us:

राजधानी देहरादून में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता का उत्सव पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजधानी में ‘तिरंगा शौर्य यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हुए। यात्रा चीड़बाग से शुरू होकर परेड ग्राउंड तक निकाली गई, जहां देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।

‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ अभियान के तहत आयोजित यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ राजधानी तक सीमित रही, बल्कि इसे राज्यभर के प्रमुख नगरों, जिलों, विधानसभा क्षेत्रों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक विस्तार दिया गया। इस जनआंदोलन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे यह यात्रा एक जनसंपर्क और राष्ट्रप्रेम का बड़ा माध्यम बन गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ देश की अटूट प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, ताकि हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

तिरंगा शौर्य यात्रा को चार चरणों में विभाजित किया गया है। राजधानी देहरादून के बाद यह यात्रा 15 मई को राज्य के अन्य प्रमुख केंद्रों में पहुंचेगी, 16 और 17 मई को जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी और फिर 18 से 23 मई तक यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्रों, ब्लॉक, तहसील, कस्बों और बड़े गांवों तक पहुंचेगा।

इन आयोजनों में पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान को नमन करना और युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम, एकता और जागरूकता की भावना को सशक्त करना है।

भाजपा की यह राष्ट्रव्यापी पहल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को एक जनांदोलन में परिवर्तित करने का प्रयास है, जिससे हर नागरिक इस गौरवशाली पल का हिस्सा बन सके।

यह भी पढें- हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: विधवा से दुष्कर्म, आंखों में झोंकी मिर्ची, रॉड से बेरहमी से किया हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment