अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: ऑनलाइन जुए में डूबा युवक कर्ज में फंसा, घर में ही की चोरी, मां के गहने समेत कीमती समान उड़ाया…

On: April 4, 2025 9:19 AM
Follow Us:

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक कुमार ने अपने ही घर से छह लाख रुपये के जेवर चुराकर पुलिस में झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गहराई से जांच करने पर यह खुलासा हुआ कि अभिषेक ऑनलाइन जुए की लत का शिकार था और उस पर 90 हजार रुपये का कर्ज चढ़ गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने ही घर में चोरी की साजिश रची और चोरी की झूठी प्राथमिकी दर्ज करवा दी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल

रुद्रपुर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि शाहजहांपुर (यूपी) के गदियाना गांव का मूल निवासी अभिषेक कुमार अपने परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी, गली नंबर चार में किराए के मकान में रहता है। 31 मार्च को उसके पिता विनोद कुमार का किच्छा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया गया था।

एक अप्रैल को अभिषेक अपनी मां शांति देवी के साथ अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेने अस्पताल गया था। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर से करीब छह लाख रुपये के जेवर गायब थे। पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि अभिषेक अपनी मां के साथ सुबह 10:30 बजे अस्पताल के लिए निकला था। लेकिन 11:03 बजे वह अकेला घर लौटा और 16 मिनट तक घर में रहने के बाद वापस चला गया। फिर वह दोपहर 12 बजे अपनी मां के साथ घर पहुंचा। इस हरकत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस पूछताछ में टूटा अभिषेक, कुबूला अपराध

पूछताछ के दौरान जब आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने अभिषेक से सख्ती से सवाल किए, तो वह टूट गया और पूरी सच्चाई उगल दी। उसने कबूल किया कि वह ऑनलाइन जुआ खेलता था और कर्ज में डूब चुका था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई। पहले उसने घर से सारे जेवर चुराए और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए घर का सामान बिखेर दिया, ताकि ऐसा लगे कि किसी बाहरी व्यक्ति ने चोरी की है।

अभिषेक ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले जनवरी में भी उसने अपनी मां के सोने के कुंडल चुराए थे, जो शादी में पहनने के लिए निकाले गए थे। तब उसकी मां को लगा था कि कुंडल शादी में कहीं गिर गए होंगे। इसके बाद 22 मार्च को उसने पूरा जेवर चुरा लिया और बाइक की टूल बॉक्स में छिपा दिया। 31 मार्च को वह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेने के बहाने अपनी मां को अस्पताल ले गया, ताकि चोरी को असली घटना की तरह दिखाया जा सके।

चोरी के जेवर सुनार को बेचने की बात कबूली, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि चोरी के जेवरात उसने इंदिरा कॉलोनी के एक सुनार के पास गिरवी रख दिए थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया और अब उस सुनार की तलाश में जुट गई है, जिसने चोरी का जेवर खरीदा था।

रुद्रपुर पुलिस का कहना है कि यह मामला लोगों के लिए एक सीख है कि लालच और गलत रास्ते पर चलने का नतीजा कितना भयानक हो सकता है। ऑनलाइन जुए की लत के कारण अभिषेक ने अपने ही परिवार को धोखा दिया और खुद को अपराध के दलदल में धकेल दिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढें- Uttarakhand :ऐश्वर्या रावत बनीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, राजनीतिक सफर की हुई शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment