अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: दूसरे दिन भी सीएम धामी पहुँचे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में, ग्राउंड जीरो पर मिले मंत्री और डीएम

On: September 19, 2025 8:44 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा से प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने दून के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर उतरे और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मुख्य सड़कों पर जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जाए और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए।

सीएम धामी ने मसूरी रोड, किमाड़ी और टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत मानकों के अनुसार तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहने दिया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों का संपर्क मार्ग बाधित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक सड़कें और राहत शिविर स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment