अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, पहाड़ी क्षेत्रों में एयर एंबुलेंस और मेडिकल सुविधाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

On: July 16, 2025 6:36 AM
Follow Us:

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित एयर एंबुलेंस सेवा ‘संजीवनी’ के विस्तार की आवश्यकता जताई और आपातकालीन स्थितियों के लिए अतिरिक्त हेलीकॉप्टर की मांग रखी।

उन्होंने पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संचालित करने के लिए केंद्र से आवश्यक स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इसके अलावा टिहरी में टीएचडीसी के सहयोग से बन रहे मेडिकल कॉलेज के लिए भी केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और उसके संचालन के लिए तुरंत सहायता की मांग भी की।

आयुष्मान योजना में अनुदान बढ़ाने की मांग
मुख्यमंत्री धामी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता को 1,052 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रति एसईसीसी परिवार करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज (पिथौरागढ़) और पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज (रुद्रपुर) में आगामी सत्र से शिक्षण कार्य शुरू करने की तैयारी है, जिसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन में आवेदन किया जा चुका है।

परियोजनाओं के लिए केंद्र से 5000 करोड़ की मांग
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर राज्य की प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र से 5,000 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित 21 जलविद्युत परियोजनाओं में से पांच के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सहयोग मांगा।

मुख्यमंत्री धामी की यह दिल्ली यात्रा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और बुनियादी परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहयोग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढें- पिथौरागढ़ हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों और घायलों को आर्थिक मदद कि घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment