अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: आदमखोर बाघ पर कसा शिकंजा, मंत्री के आदेश पर शूटर तैनात — प्रभावित परिवारों को मिलेगा त्वरित मुआवजा

On: November 18, 2025 6:51 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चौबट्टाखाल क्षेत्र में आदमखोर बन चुके बाघ की दहशत से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी और डीएफओ को आवश्यक अनुमति लेकर तत्काल शूटर तैनात करने के निर्देश दिए थे। मंत्री के आदेश के बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटरों की तैनाती भी कर दी है।

गौरतलब है कि 13 नवंबर को विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड़ गांव की रानी देवी पर बाघ ने हमला किया था, जबकि अगले ही दिन ग्राम घंडियाल की प्रभा देवी भी बाघ के हमले में घायल हो गईं। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए मंत्री महाराज ने अधिकारियों को न सिर्फ बाघ को मारने की कार्रवाई तेज करने को कहा, बल्कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री ने यह भी कहा कि जंगली जानवरों के हमलों में हो रही बढ़ोतरी चिंताजनक है, इसलिए वन विभाग को तुरंत क्षेत्र में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम करने चाहिए, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर अपना दैनिक जीवन जी सकें।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड के हर ब्लॉक में विकसित होंगे ‘आध्यात्मिक गांव’, सीएम धामी ने दी बड़े बदलावों की रूपरेखा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

Leave a Comment