अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: पंचायत चुनाव में राहत, पहली संतान के बाद जुड़वां बच्चे होने पर भी मिलेगी चुनाव लड़ने की पात्रता

On: August 20, 2025 7:05 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पंचायत चुनाव से जुड़े नियमों में अहम संशोधन किया है। अब जुड़वां बच्चों को एक इकाई माना जाएगा। यानी यदि किसी व्यक्ति की पहली संतान के बाद दूसरी संतान जुड़वा हुई है, तो उसे दो ही संतान वाला मानते हुए पंचायत चुनाव लड़ने की पात्रता दी जाएगी।

इसी के साथ यह भी साफ कर दिया गया है कि 25 जुलाई 2019 से पहले जिन लोगों की दो से अधिक संतान थीं, वे भी चुनाव लड़ सकेंगे। दरअसल, राज्य में प्रावधान है कि पंचायत चुनाव वही व्यक्ति लड़ सकता है जिसकी अधिकतम दो संतान हों। इस प्रावधान में संशोधन करते हुए सरकार ने पहले अध्यादेश लाया था और अब उसे विधेयक के रूप में सदन में प्रस्तुत किया गया है।

ओबीसी आरक्षण पर आयोग की रिपोर्ट स्वीकार

पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के निर्धारण को लेकर गठित आयोग की रिपोर्ट को भी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में पूर्व में लाए गए अध्यादेश को मंगलवार को पंचायती राज अधिनियम संशोधन विधेयक के तौर पर सदन में रखा गया।

बीकेटीसी में दो उपाध्यक्ष पद

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से संबंधित संशोधन विधेयक भी सदन में पेश किया गया। सरकार ने पहले अध्यादेश जारी कर समिति में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित किया था। अब समिति में दो उपाध्यक्ष होंगे, जिसके लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर अधिनियम में संशोधन किया गया है।

साक्षी संरक्षण विधेयक

इसके साथ ही सरकार ने उत्तराखंड साक्षी संरक्षण (निरसन) विधेयक भी विधानसभा में रखा। भारतीय न्याय संहिता लागू होने के मद्देनज़र पुराने कानून को हटाकर इसके स्थान पर नई साक्षी संरक्षण योजना लाई जाएगी।

यह भी पढें- Uttarakhand : गलत पहचान या जबरन विवाह-लिव इन पर सख्ती, होगी जेल और भरना पड़ेगा जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment