अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: अतिवृष्टि से 4800 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि व उद्यान क्षेत्र प्रभावित, कृषि मंत्री ने कहा- किसानों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा

On: August 23, 2025 7:37 AM
Follow Us:

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हाल ही में हुई अतिवृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और नुकसान के आकलन की पूरी जानकारी ली।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण खेती योग्य भूमि को गंभीर क्षति पहुंची है। सिंचित और असिंचित भूमि मिलाकर लगभग 28 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके अलावा उद्यान सेक्टर में भी लगभग 4800 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह नुकसान भारत सरकार द्वारा निर्धारित आपदा मानकों के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक है, जो मुआवजा वितरण की श्रेणी में आता है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों का नियमित सर्वेक्षण कर नुकसान की सटीक रिपोर्ट प्रतिदिन मंत्रालय को भेजी जाए। साथ ही, केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुसार त्वरित कार्यवाही पूरी की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर मुआवजा वितरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि परमाराम, बागवानी मिशन के महेंद्र पाल तथा संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- 38वें राष्ट्रीय खेलों के विजेताओं को 22 करोड़ की धनराशि वितरित होगी, रेखा आर्या ने की बड़ी घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment