अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: देहरादून पहुंची वित्त आयोग की टीम, आज अनुदान और वित्तीय मदद पर होगी अहम बैठक

On: May 19, 2025 6:56 AM
Follow Us:

देहरादून। 16वें वित्त आयोग की टीम अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर देहरादून पहुंची। दौरे को राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आयोग की सिफारिशों पर ही उत्तराखंड को केंद्र सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता और अनुदान की दिशा तय होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोग के अध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राज्य की आवश्यकताओं को विस्तार से साझा किया। सोमवार को होने वाली औपचारिक बैठक में राज्य सरकार की ओर से आयोग के समक्ष राजस्व घाटा, बुनियादी ढांचे के विकास, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी और विशेष सहायता जैसे प्रमुख मुद्दों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोग की टीम सोमवार को दोपहर बाद नगर निकायों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेगी। शासन स्तर पर आयोग के सामने प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभिन्न विभाग आयोग को अपनी-अपनी आवश्यकताओं से अवगत कराएंगे।

रविवार को टीम के देहरादून पहुंचने पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसके बाद ओल्ड मसूरी रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी पहुंचने पर ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक रीति-रिवाजों से टीम का अभिनंदन किया गया।

आयोग के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:

एनी जॉर्ज मैथ्यू (सदस्य)

मनोज पांडा (सदस्य)

सौम्या कांति घोष (सदस्य)

ऋत्विक पांडेय (सचिव)

केके मिश्रा (संयुक्त सचिव)

पी. अमरूथावर्षिनी (संयुक्त निदेशक)

राज्य को इन प्रमुख बिंदुओं पर आयोग से उम्मीदें:

राजस्व घाटा अनुदान: राज्य को वित्तीय असंतुलन से उबारने की अपेक्षा।

ग्रीन बोनस: जैविक और पर्यावरणीय संरक्षण के लिए प्रोत्साहन।

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी: राज्य के हिस्से को बढ़ाने की मांग।

विशेष वित्तीय सहायता: पर्वतीय राज्य को विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर अतिरिक्त सहयोग।

बुनियादी ढांचे का सशक्तिकरण: सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश।

केंद्रीय प्रायोजित योजनाएं: योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिक संसाधन और लचीलापन।

उत्तराखंड सरकार को इस दौरे से काफी उम्मीदें हैं और यदि प्रस्तावों को आयोग का समर्थन मिला, तो राज्य के विकास को नई गति मिल सकती है।

यह भी पढें- देहरादून मेंहुवाला में शराब पार्टी के दौरान मज़ाक में चली गोली, युवक की मौत – आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment