अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: आठ जिलों के 37 नगरों में 1451 जरूरतमंदों को मिलेगा पक्का घर, PM आवास योजना 2.0 को हरी झंडी

On: August 13, 2025 6:36 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधम सिंह नगर जिलों के 37 शहरी क्षेत्रों में 1451 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जल्द ही अपने घर का सपना साकार करने का मौका मिलेगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति और मॉनिटरिंग समिति ने इन आवासों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

प्रदेश सरकार ने पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत इन घरों के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष रूप से जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया था। मंगलवार को केंद्र ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए लाभार्थी आधारित निर्माण घटक के अंतर्गत 1451 मकानों के निर्माण की अनुमति दे दी।

प्रत्येक लाभार्थी को घर बनाने के लिए 2.75 लाख रुपये की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में दी जाएगी। यह राशि सीधे भवन निर्माण के लिए होगी और आवास का निर्माण लाभार्थी स्वयं करेगा।

शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा के अनुसार, वर्तमान में सभी नगर निकायों में लाभार्थी चयन की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, अक्टूबर माह में 3000 से अधिक आवासों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना में वही लोग पात्र होंगे, जो नगर निकाय क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं और जिनके पास अपनी भूमि है या अपनी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। ऐसे पात्र लोग पीएमएवाई के पोर्टल पर स्वयं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढें- देहरादून में रेड अलर्ट, 13 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

Leave a Comment