अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: उपभोक्ताओं को साल में 13 बार बिजली बिल थमाने का आरोप, शिकायत पर हड़कंप

On: May 22, 2025 6:24 AM
Follow Us:

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग से ऊर्जा निगम की शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि निगम एक साल में 12 के बजाय 13 से 14 बिजली बिल भेज रहा है। यह बिल 27 से 28 दिन के भीतर जारी किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे न सिर्फ वे अतिरिक्त बिल का भुगतान कर रहे हैं, बल्कि निगम को भी रीडिंग पर अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर बिजली दरों में वृद्धि के रूप में पड़ता है।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता गीता बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने आयोग को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि प्रति माह बिलिंग की व्यवस्था लागू होने के बाद से ऊर्जा निगम ने प्रत्येक महीने का बिल 27-28 दिन के अंतराल में जारी करना शुरू कर दिया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को साल भर में औसतन 13 से 14 बिल थमा दिए जाते हैं।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि पहले इस प्रणाली से फिक्स चार्ज अधिक वसूले जाने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अब निगम द्वारा दिन के हिसाब से फिक्स चार्ज लिया जा रहा है। हालांकि, हर रीडिंग पर अनुबंधित कंपनी को भुगतान किया जा रहा है, जिससे निगम को साल में 12 की बजाय 13-14 बार भुगतान करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम इस अतिरिक्त खर्च का भार उपभोक्ताओं पर ही डाल देता है।

साथ ही, स्मार्ट मीटर योजना लागू होने के बावजूद उपभोक्ताओं से जमानत राशि वसूली को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह राशि न तो स्पष्ट रूप से बिल में दिखाई जाती है और न ही इसकी कोई स्पष्ट जानकारी दी जाती है, जबकि स्मार्ट मीटर व्यवस्था में जमानत राशि लेने की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए।

इस पूरे मामले में प्रेमनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग से मांग की है कि वह ऊर्जा निगम की इन नीतियों की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढें- ओलों की मार से खेत खामोश, किसानों की मेहनत हुई बर्बाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment