अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘अपणी सरकार’ पोर्टल लॉन्च किया, बोले- भूलेख डिजिटलीकरण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में

On: August 13, 2025 6:48 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईटी) सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासनिक सेवाओं को हर नागरिक तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘अपणी सरकार’ पोर्टल पर अब 886 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड, स्मार्ट क्लासरूम, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के 95 प्रतिशत गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है, जिससे डिजिटल सेवाओं के दायरे को और भी बढ़ाया जा सकेगा।

धामी ने कहा कि नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर में विशेष डिजास्टर रिकवरी मैकेनिज्म होगा, जिससे आपदा की स्थिति में भी डेटा सुरक्षा और सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित रहेगी। इसके साथ ही, एआई मिशन के तहत राज्य में अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि रिमोट सेंसिंग और ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर की स्थापना से आपदा प्रबंधन, कृषि, वन और शहरी नियोजन के क्षेत्रों में क्रांतिकारी सुधार आएंगे। वहीं, विशिष्ट आईटी कैडर के गठन से राज्य में तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, साथ ही तकनीकी विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए।

इस मौके पर विधायक खजानदास, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव नितेश झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदेशक यूकास्ट प्रो. दुर्गेश पंत, नगर आयुक्त देहरादून नमामी बंसल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें- Uttarakhand News: आठ जिलों के 37 नगरों में 1451 जरूरतमंदों को मिलेगा पक्का घर, PM आवास योजना 2.0 को हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

Leave a Comment