Uttarakhand News: रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आने पर पटवारी निलंबित, 25 से 50 हजार रुपए लेने का आरोप

रामगढ़ तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के चलते जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल वंदना ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, फेसबुक पर प्रकाश चंद्र का रिश्वत मांगने संबंधी ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो की जांच में यह आवाज प्रकाश चंद्र देवतल्ला की पाई गई। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि उपनिरीक्षक ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरती, कार्यों में जानबूझकर देरी की और भूमि का खसरा उपलब्ध कराने के बदले 25 से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

डीएम वंदना ने बताया कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। निलंबन की अवधि में प्रकाश चंद्र को तहसील खनस्यूं से संबद्ध किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है और दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment