अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: चोपता में विदेशी पर्यटकों पर हमला, होटल विवाद में टूटा वाहन का शीशा

On: October 22, 2025 9:12 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चोपता में होटल बिल को लेकर विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट की गई। होमस्टे मालिक और ट्रैवल एजेंट के बीच हुए विवाद में कुछ महिलाओं को चोटें आईं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
रुद्रप्रयाग। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता में विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल बिल के विवाद के चलते होमस्टे मालिक, गाइड और ट्रैवल एजेंट के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें विदेशी महिलाओं को हल्की चोटें आईं और पर्यटकों के वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए।
घटना के बाद विदेशी पर्यटक गोपेश्वर के मंडल चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामला चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों की सीमा से जुड़ा होने के कारण पर्यटकों को पुलिस की मौजूदगी में ऊखीमठ थाने लाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार थाना ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत चोपता स्थित बंकर हाउस होमस्टे में 17 अक्टूबर से 12 विदेशी नागरिक और तीन भारतीय (कुल 15 लोग) ठहरे हुए थे। इनकी बुकिंग मेक माय ट्रिप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैवल एजेंट अरविंद दास, निवासी झारखंड द्वारा कराई गई थी।
विदेशी पर्यटक स्लोवाक रिपब्लिक, माल्टा और इटली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मंगलवार को जब पर्यटक चोपता से वापस जाने की तैयारी कर रहे थे, तब होमस्टे मालिक राकेश तनेजा ने 17 अक्तूबर से ठहरने और भोजन के 10,000 बिल की मांग की। इस पर गाइड संदीप कुमार और ट्रैवल एजेंट अरविंद दास के साथ विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान होमस्टे मालिक और उसके सहयोगियों ने गाइड से मारपीट की, वाहन के शीशे तोड़ दिए, जिससे कुछ विदेशी महिलाओं को हल्की खरोंचें आईं। घटना के बाद ट्रैवल एजेंट संदीप कुमार विदेशी पर्यटकों के साथ गोपेश्वर मंडल चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी विपिन त्यागी को पूरी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि होमस्टे मालिक ने उनके पैसे और कीमती सामान भी छीन लिए। पुलिस ने तुरंत मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। चूंकि घटना स्थल रुद्रप्रयाग जिले की सीमा में आता है, इसलिए चमोली पुलिस की मौजूदगी में विदेशी पर्यटकों को ऊखीमठ थाने भेजा जा रहा है।
चौकी इंचार्ज चोपता सतीश शाह ने बताया कि मंडल पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर चोपता पुलिस मंडल के लिए रवाना हो गई है। इस सम्पूर्ण मामले की पड़ताल की जा रही है। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें– दीपावली की रात देहरादून में कार में लगी भीषण आग, चार युवक बाल-बाल बचे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment