अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: नंदा की चौकी पुल की मरम्मत को मिली मंजूरी, 16 करोड़ की लागत से होगा पुनर्निर्माण; जल्द बहाल होगा यातायात

On: November 18, 2025 6:22 AM
Follow Us:

देहरादून स्थित नंदा की चौकी में पांवटा साहिब राजमार्ग पर बना पुल अतिवृष्टि के चलते 15 सितंबर की रात बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। टौंस नदी के उफान में पांवटा साहिब की तरफ की एबटमेंट वाल ढह गई, जिसके बाद से यातायात को ह्यूम पाइप की अस्थाई पुलिया से संचालित किया जा रहा है। अब इस क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त करने के लिए तैयार की गई लगभग 16 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

1992 में बने इस पुल में उस समय ओपन फाउंडेशन का इस्तेमाल किया गया था, जो नदी के तीव्र बहाव को झेल नहीं पाया। वहीं, बीच के पिलर वेल फाउंडेशन पर बने होने के कारण सुरक्षित रहे। लोनिवि की जांच में यह तथ्य सामने आते ही मरम्मत डिजाइन में ओपन फाउंडेशन की जगह वेल फाउंडेशन को शामिल किया गया है, जिसकी गहराई लगभग 20 मीटर तक रहेगी, जबकि ओपन फाउंडेशन मात्र 5 मीटर के आसपास होता है। इसके साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त संरचनाएं भी डीपीआर में जोड़ी गई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि नदी क्षेत्रों में वेल फाउंडेशन ही दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि ओपन फाउंडेशन अधिकतर शुष्क या कठोर जमीन वाले इलाकों के लिए उपयुक्त होता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि 1992 में बनाए गए इस पुल में दीर्घकालिक दृष्टि क्यों नहीं अपनाई गई, जबकि पुलों का निर्माण कम से कम 50 वर्ष के स्थायित्व और 100 वर्ष के जल प्रवाह के आंकड़ों के आधार पर किया जाना चाहिए।

इस बीच, मुख्य पुल के तैयार होने तक लोगों को राहत देने के लिए अस्थाई ह्यूम पाइप पुलिया के एप्रोच मार्ग को भी सुधारा जा रहा है। सोमवार देर रात से इस मार्ग पर टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू हो गया है, ताकि गड्ढों से भरी राह से गुजरने में वाहनों को परेशानी न हो।

लोनिवि अधिकारियों के अनुसार पुल दो से तीन महीनों के भीतर पुनर्निर्मित कर यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Dehradun: भारत दर्शन शैक्षिक दल से मिले CM धामी, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास का दिया मंत्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

Leave a Comment