अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में नई सर्किल दरें लागू: नैनीताल की मॉल रोड बनी कुमाऊं की सबसे महंगी जगह

On: October 7, 2025 6:37 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में अब जमीन खरीदना पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। प्रदेश में रविवार से नई सर्किल दरें लागू कर दी गई हैं, जिससे जमीनों की कीमतों में औसतन 22 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, पर्यटक नगरी नैनीताल में यह बढ़ोतरी रिकॉर्ड 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई दरों के साथ नैनीताल की मॉल रोड अब कुमाऊं की सबसे महंगी लोकेशन बन गई है।

मॉल रोड पर बोट स्टैंड से एसबीआई तक के भूखंड की दरें एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई हैं। इसी तरह, इस क्षेत्र में फ्लैट की कीमतें 1.12 लाख से बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई हैं।

हल्द्वानी में भी सर्किल रेट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। नैनीताल रोड स्थित मंगल पड़ाव क्षेत्र में शून्य से 50 मीटर दूरी तक की जमीन के दाम 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये, जबकि 50 से 200 मीटर दूरी तक के दाम 36 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिए गए हैं। तहसील क्षेत्र में भी दरों में इजाफा हुआ है—29 हजार से बढ़ाकर एक लाख और 20 हजार से बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक।

ऊधमसिंह नगर में भी जमीनों की कीमतों में 22 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नैनीताल में दरों में वृद्धि के पीछे झील क्षेत्र और हिमालयन वैली का आकर्षण प्रमुख कारण बताया जा रहा है। मॉल रोड और आसपास के इलाकों में सर्किल रेट में 50 फीसदी तक, जबकि झील और हिमालयन वैली से सटे क्षेत्रों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 200 मीटर से अधिक दूरी वाले सामान्य क्षेत्रों में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

नैनीताल का सर्किल रेट (रु./प्रति वर्ग मीटर)

स्थान2023 की दर2025 की दर
मॉल रोड (बोट स्टैंड से एसबीआई तक) – भूखंड1,00,0001,50,000
मॉल रोड (बोट स्टैंड से एसबीआई तक) – फ्लैट1,12,0001,64,000
इंदिरा मार्केट जयलाल साह बाजार – भूखंड80,0001,20,000
इंदिरा मार्केट जयलाल साह बाजार – फ्लैट/आवास92,0001,34,000
तल्लीताल डांठ से धर्मशाला तक – भूखंड70,0001,00,000
तल्लीताल डांठ से धर्मशाला तक – फ्लैट/आवास82,0001,14,000
रैमजे अस्पताल व आसपास क्षेत्र – भूखंड22,00035,000
रैमजे अस्पताल व आसपास क्षेत्र – फ्लैट/आवास34,00049,000
कृष्णापुर क्षेत्र – भूखंड8,00011,000
कृष्णापुर क्षेत्र – फ्लैट/आवासीय भवन20,00049,000

नैनीताल के प्रभारी उप-निबंधक भीम सिंह बिष्ट के अनुसार, नई दरों को झील और हिमालयन वैली की लोकेशन के आधार पर तय किया गया है ताकि वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप रजिस्ट्री की प्रक्रिया पारदर्शी और संतुलित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Police investigating Dehradun Patel Nagar firing crime scene outside private institute

Dehradun Patel Nagar Firing: पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में निजी संस्थान के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत

LBSNAA मसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति: 2024 बैच के 187 IAS अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

Kashipur Murder Case police investigation and crime update

​Kashipur Murder Case: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने रची थी खौफनाक साजिश

Uttarakhand Weather News heavy rainfall road damage Mussoorie and Pithoragarh

​Uttarakhand Weather News: भारी बारिश से पहाड़ों पर हाहाकार, मसूरी में धंसी सड़क; चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल टूटा

Uttarakhand CM: CM Dhami's gift to women—free travel on roadways buses for two days on Raksha Bandhan.

Uttarakhand CM: महिलाओं को CM Dhami का तोहफा, रक्षाबंधन पर दो दिन Roadways Buses में Free Travel

Uttarakhand Politics: Srinagar Mayor Aarti Bhandari returns to the BJP along with 10 councilors; a major shift in Uttarakhand politics.

Uttarakhand Politics: श्रीनगर मेयर आरती भंडारी की BJP में वापसी 10 पार्षद भी हुए शामिल, उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव

Leave a Comment