अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Monsoon Session: हंगामे के बीच आज पास होगा अनुपूरक बजट, कांग्रेस विधायकों ने सदन में बिताई रात

On: August 20, 2025 8:22 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन को बार-बार स्थगित करना पड़ा। हालांकि शोर-शराबे के बीच विनियोग अनुपूरक विधेयक समेत नौ विधेयक पारित कर दिए गए। इसके साथ ही रेरा का वार्षिक प्रतिवेदन भी सदन पटल पर रखा गया।

कांग्रेस का प्रदर्शन और भाजपा के जवाबी नारे

सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस अपने रुख पर अड़ी रही। जवाब में भाजपा विधायकों ने भी “शर्म करो” के नारे लगाए। नतीजतन सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

हंगामे के बीच पारित हुआ अनुपूरक

इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री ने प्रश्नकाल में जवाब देने की कोशिश की, मगर शोरगुल थमने का नाम नहीं ले रहा था। दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित रही। पुनः कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने फिर चर्चा की मांग दोहराई। इस दौरान निर्दलीय विधायक संजय डोभाल भी वेल में पहुंचे और कांग्रेस विधायकों के साथ नारेबाजी में शामिल हो गए। आखिरकार हंगामे के बीच ही अनुपूरक की अनुदान मांगों को पारित कर दिया गया और सभी नौ विधेयक मंजूर हो गए।

सदन में रखी गई महत्वपूर्ण रिपोर्टें

बुधवार को सदन पटल पर कई अहम रिपोर्टें भी प्रस्तुत की गईं। इनमें केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की वार्षिक रिपोर्ट, विद्युत नियामक आयोग के अधिसूचित विनियमनों का संकलन और आयोग का वार्षिक लेखा विवरण शामिल रहा।

यह भी पढें- केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 6811 करोड़ से बदल जाएगी यात्रा की तस्वीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment