अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से 39 सड़कें बाधित

On: July 20, 2025 6:10 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

वहीं, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

भूस्खलन और मलबा गिरने से 39 सड़कें बंद

लगातार हो रही बारिश से राज्य के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मलबा गिरने की वजह से कुल 39 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें 34 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जानकारी दी है कि संबंधित विभाग सड़कों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही चेतावनियों का पालन करें।

यह भी पढें-Pawan App: उत्तराखंड को मिलेगी अपनी टैक्सी सेवा, देहरादून से होगी ‘पवन’ एप की शुरुआत, जल्द पहुंचेगा चारधाम तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment