अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: मुख्यमंत्री धामी का निर्देश—अगले दो महीने अधिकारी 24 घंटे रहें सतर्क मोड में

On: June 30, 2025 7:15 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून सहित नौ जिलों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (आईटी पार्क) पहुंचकर हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के डीएम से सीधा संवाद कर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि यात्रियों को भोजन, दवाइयों और बच्चों के लिए दूध जैसी मूलभूत सुविधाएं बिना बाधा मिलती रहें। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है।

उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 29 में से 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वहीं, दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं और सात अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया कि नदी, नालों व संवेदनशील क्षेत्रों में बसे लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं का डेटा तैयार करने और उन्हें प्रसव पूर्व अस्पताल पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा।

यह भी पढें- “देहरादून में बारिश का कहर: बिंदाल नदी में समाए मकान, मसूरी रोड पर टूटी सड़कें”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment