अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में प्रेमिका की हत्या कर सिर और धड़ अलग-अलग फेंका, आरोपी गिरफ्तार

On: May 1, 2025 7:32 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़ों में बांटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया है, हालांकि उसका सिर अभी भी लापता है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका पूजा मंडल (32), मूल रूप से नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी की रहने वाली थी और अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम के एक स्पा सेंटर में कार्यरत थी। पिछले साल नवंबर में पूजा सितारगंज आई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। बहन द्वारा 19 दिसंबर को गुरुग्राम सेक्टर-5 थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

हरियाणा पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस की जांच की सुई गौरीखेड़ा, सितारगंज निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली तक पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

मुश्ताक ने बताया कि उसकी पूजा से मुलाकात वर्ष 2022 में रुद्रपुर बस अड्डे पर हुई थी, जहां से दोनों के बीच जान-पहचान और फिर प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। कुछ समय बाद वह भी गुरुग्राम जाकर कैब चलाने लगा। लेकिन नवंबर 2024 में मुश्ताक ने सितारगंज लौटकर किसी और लड़की से निकाह कर लिया। जब इस बात की जानकारी पूजा को लगी तो वह सितारगंज आ पहुंची और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां समझौता करवा दिया गया।

लेकिन इसके बाद मुश्ताक पूजा को खटीमा के इस्लाम नगर स्थित अपनी बहन के घर ले गया और फिर एक सुनसान जगह, काली पुलिया अंडरपास के पास नदन्ना नहर के किनारे ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसने शव के सिर को एक थैले में बंद कर उसमें पत्थर भरकर नहर में फेंक दिया, जबकि धड़ को कपड़ों में लपेटकर अलग स्थान पर ठिकाने लगा दिया।

हरियाणा पुलिस की टीम, जिसमें एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार और मुनिष शामिल थे, आरोपी की निशानदेही पर युवती का सड़ा-गला सिर कटा शव बरामद करने में कामयाब रही। फिलहाल जल पुलिस और गोताखोर सिर की तलाश में जुटे हुए हैं।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने युवती की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। युवती के लिव-इन रिलेशन की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। जांच जारी है और जल्द ही सिर भी बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढें- “गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कहा – चारधाम यात्रा एक उत्सव, सरकार कर रही सुनियोजित प्रयास”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment