अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :मिलम पहुंचे सीएम धामी: ITBP जवानों के साथ बढ़ाया हौसला, किया जलपान, मिलम को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा

On: October 29, 2025 9:23 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मिलम पहुंचे, जहां उन्होंने चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी (ITBP) के वीर जवानों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ आत्मीयता भरे माहौल में जलपान किया और उनके समर्पण की सराहना की।
सीएम धामी ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में जवानों का योगदान अमूल्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आदि कैलाश, गुंजी और ज्योलिंगकांग जैसे क्षेत्रों का दौरा किया था। वे देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचे हैं। उनके इस ऐतिहासिक दौरे से सीमा पर तैनात जवानों का हौसला कई गुना बढ़ा है और आज वे देश की सुरक्षा में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं।
जवानों से मुलाकात के बाद सीएम धामी पिथौरागढ़ के जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने देवसिंह मैदान में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के बाद आदि कैलाश क्षेत्र ने देश-विदेश में पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी तरह मिलम क्षेत्र को भी जल्द ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल जिले के पर्यटन कारोबार को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार सीमांत इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि यहां के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में मिलम और आसपास के क्षेत्र उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी जगह बनाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment