उत्तराखंड: केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया पहुंचे मसूरी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मसूरी आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने उन्हें ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ के स्थानीय उत्पादों से तैयार विशेष किट भेंट की, जिससे उत्तराखंड की पारंपरिक विरासत का सम्मान झलका।

भेंट के दौरान मसूरी के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के भिलाड़ू क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित बहुउद्देशीय खेल मैदान के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन :बांग्लादेशी समेत 25 फर्जी बाबा गिरफ्तार

Leave a Comment