अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से दहशत, उत्तरकाशी रहा केंद्र, कोई नुकसान नहीं

On: April 5, 2025 7:02 AM
Follow Us:

शनिवार सुबह उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी जब उत्तरकाशी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:37 बजे भूकंप के झटके दर्ज किए गए, जिनका केंद्र उत्तरकाशी रहा। जिले की सभी तहसीलों से स्थिति सामान्य रहने की पुष्टि की गई है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी नेपाल सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लगातार दो दिनों तक भूकंप की हलचल ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार इस स्तर की तीव्रता वाला भूकंप सामान्य माना जाता है, फिर भी लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी गई है।


यह भी पढें- उत्तराखंड: देहरादून में व्यक्ति ने पत्नी पर निचले हिस्से पर किया जानलेवा हमला, बच्चों को नशीला पेय पिलाकर सुलाया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment