अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार का निर्णय: 15 दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को मिलेगी पाँच-पाँच लाख की आर्थिक मदद

On: December 6, 2025 4:53 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 15 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का फैसला लिया है। यह निर्णय पत्रकार कल्याण कोष की उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और सहयोग देना है। सरकार की इस पहल से प्रदेश के पत्रकार समुदाय में प्रसन्नता का माहौल है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो पत्रकारों को भी पांच-पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, पत्रकारों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए चार वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की संस्तुति की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित निर्णय लिए गए।
महानिदेशक तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग भी इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पत्रकारों और उनके आश्रितों तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि संकटग्रस्त पत्रकारों को यथासंभव राहत प्रदान करने के लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन किया जाता है और प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाता है।
बैठक में संयुक्त निदेशक केएस चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment