अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार ने गन्ना किसानों को राहत, चार चीनी मिलों के लिए 92.14 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत

On: May 20, 2025 7:37 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गन्ना किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चार प्रमुख चीनी मिलों के लिए 92.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह धनराशि बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला चीनी मिलों को ऋण स्वरूप प्रदान की गई है, जिससे पेराई सत्र 2024-25 में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके।

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशों के बाद आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रकाश चंद्र दुम्का ने यह राशि संबंधित मिलों के प्रबंधन को हस्तांतरित कर दी है। सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को काफी राहत मिलेगी और भविष्य में गन्ना उत्पादन के लिए उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

विभिन्न मिलों को स्वीकृत राशि का विवरण इस प्रकार है:

बाजपुर चीनी मिल: ₹25.98 करोड़

नादेही चीनी मिल: ₹21.82 करोड़

किच्छा चीनी मिल: ₹21.81 करोड़

डोईवाला चीनी मिल: ₹22.53 करोड़

आयुक्त दुम्का ने मिलों के प्रधान प्रबंधकों व अधिशासी निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनके गन्ने का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर और शीघ्रता से संबंधित समितियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर भुगतान होने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, जिससे वे आगामी सत्र में गन्ना उत्पादन के प्रति और अधिक प्रेरित होंगे। सरकार का यह प्रयास गन्ना क्षेत्र में स्थायित्व और प्रगति सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

यह भी पढें- माउंट एवरेस्ट फतह कर उत्तराखण्ड के युवाओं ने रचा इतिहास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment