अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में अवसरों की बौछार, धामी सरकार ने 25 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी

On: September 26, 2025 5:33 AM
Follow Us:

देहरादून। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में रोजगार और पारदर्शिता की दिशा में ठोस पहल हुई है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से जहां परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ी है, वहीं मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर मिल रहे हैं।

25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी

प्रवक्ता ने बताया कि बीते चार साल में लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा सेवा चयन आयोग के माध्यम से अब तक 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। यही नहीं, एक ही अभ्यर्थी कई परीक्षाओं में चयनित हो रहा है। अब प्रतियोगी परीक्षाएं तय समय पर आयोजित हो रही हैं और परिणाम भी समयसीमा के भीतर घोषित किए जा रहे हैं।

निजी क्षेत्र में 81 हजार रोजगार

सुरेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से राज्य में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जिससे निजी संस्थानों में 81 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। यह युवाओं के लिए बड़ी राहत है।

विदेशों में भी नौकरी का अवसर

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को जापान, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देशों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए विशेष भाषा प्रशिक्षण दिया जाता है। इस योजना के तहत कई युवा विदेश जाकर नौकरी पा चुके हैं।

रोजगार प्रयाग पोर्टल बना सहारा

प्रवक्ता ने कहा कि धामी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिए युवाओं को आउटसोर्सिंग के आधार पर सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिल रहा है। पोर्टल पर अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार पसंदीदा नौकरी में आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार मेले से मिली राहत

राज्य में लगातार रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन मेलों के जरिए हजारों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी का अवसर मिल चुका है। इससे साबित होता है कि सरकार का फोकस सिर्फ सरकारी नौकरी पर ही नहीं बल्कि निजी और वैश्विक अवसरों पर भी है।

यह भी पढें- राजधानी दून की 80 सड़कें अस्थायी रूप से दुरुस्त, लोनिवि ने भेजा 58 करोड़ का प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment