अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: ग्रामीण के घर पर अज्ञात हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

On: July 20, 2025 11:29 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के थाना झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना के समय पीड़ित परिवार गहरी नींद में था। अचानक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

पीड़ित राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी अचानक तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर पहुंचे और मुख्य दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद हमलावर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

राजकुमार ने अपने और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढें- हरिद्वार: पिता ने बेटी को गंगनहर मे धक्का देकर की हत्या, आरोपी हिरासत में, युवती की तलाश जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment