अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Disaster: सीएम धामी का निर्देश, बोले- पूरे मानसून सीजन में शासन-प्रशासन 24 घंटे अलर्ट पर रहे

On: August 30, 2025 6:45 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरे वर्षाकाल तक अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिलाधिकारियों से सीधी बातचीत कर राहत व बचाव कार्यों की गति तेज करने पर जोर दिया।

प्रभावित जिलों से सीधी बात

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में हुई बादल फटने की घटनाओं की जानकारी संबंधित जिलाधिकारियों से ली। उन्होंने फोन पर वार्ता कर जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और प्रभावित परिवारों तक मुआवजा व आवश्यक सुविधाएं शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।

नैनीताल में सड़क व बारिश की स्थिति पर भी रिपोर्ट

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने नैनीताल के डीएम से भी वर्षा की स्थिति और सड़कों की हालात की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को बिना देर किए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।

मूलभूत सुविधाओं की त्वरित बहाली पर जोर

सीएम धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति यदि बाधित होती है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उच्च अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे और विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते मौजूद रहे।

यह भी पढें- Nanital: रानीबाग-भीमताल मार्ग पर नया पुल बना खतरा, मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment