अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: देहरादून और हरिद्वार में छापेमारी, छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सहयोगी भारतीय महिला भी हिरासत में

On: May 18, 2025 3:27 AM
Follow Us:

देहरादून/हरिद्वार।
उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून और हरिद्वार से अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके साथ एक भारतीय महिला पूजा रानी उर्फ रोसना को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने इनकी भारत में रहने में मदद की थी। सभी पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे रहने का आरोप है।

देहरादून में छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में संदिग्ध नागरिकों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एसओजी, एलआईयू और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने पोस्ट ऑफिस रोड स्थित लेन नंबर-11 में छापेमारी की। यहां से निर्मल राय, शेम राय, लिपि राय (महिला), कृष्णा उर्फ संतोष और मुनीर चंद्र राय नाम के पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।
इनके साथ एक भारतीय महिला पूजा रानी भी रह रही थी। पूछताछ के दौरान ये सभी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। घर की तलाशी में मुनीर से दो अवैध आधार कार्ड (पटना और पश्चिम बंगाल के) और अन्य दो से बांग्लादेशी आईडी कार्ड मिले। मौके से चार बच्चे भी मिले जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

पूजा रानी से शादी कर भारत में बसा था मुनीर
मुनीर ने पुलिस को बताया कि वह 14 साल पहले अपने मामा के साथ पश्चिम बंगाल के कल्याणगंज आया था। नोएडा और फरीदाबाद में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात पूजा रानी से हुई और दोनों ने शादी कर ली। पूजा रानी मुस्लिम है और पहले से दो बच्चों की मां है।

वर्ष 2023 में मुनीर फिर बांग्लादेश से भारत आया और देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में एक कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा। इसके बाद वह दोबारा बांग्लादेश गया और फिर अशोक नगर, दिल्ली के रहने वाले नूर इस्लाम की मदद से भारत लौटा। इस बार उसने पूजा को भी साथ लाया। करीब छह महीने पहले मुनीर के बुलावे पर तीन और बांग्लादेशी नागरिक अपने बच्चों के साथ देहरादून पहुंचे। इन्हें भारत लाने में नूर इस्लाम और मोहम्मद आलम उर्फ अलाउद्दीन की भूमिका सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।

हरिद्वार में भी एक बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में नगर कोतवाली पुलिस और एलआईयू की टीम ने एक झोपड़ी में छापेमारी कर एक बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को गिरफ्तार किया। महिला फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर भारत में रह रही थी। उसके नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। महिला अपने बांग्लादेश में रह रहे पिता और भाई से लगातार संपर्क में थी।

पूछताछ और जांच जारी
सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करवाने वाले गिरोह की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढे- रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, शिवभक्तों ने लगाए जयकारे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment