अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Crime News: कारोबारी व स्कूल संचालक पंकज बंसल रहस्यमय हालात में लापता, फिरौती के लिए आया 75 लाख रुपये का मैसेज

On: April 16, 2025 9:12 AM
Follow Us:

रामनगर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के रामनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाबी कॉलोनी निवासी स्कूल संचालक और कारोबारी पंकज बंसल रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। सोमवार सुबह वह स्कूटी से काशीपुर के लिए निकले थे, लेकिन घर से महज आठ से दस किलोमीटर दूर हाईवे किनारे उनकी स्कूटी, हेलमेट और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। इसके बाद उनकी पत्नी रीना बंसल को पंकज के ही नंबर से एक मैसेज मिला, जिसमें 75 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

परिजनों के मुताबिक, पंकज बंसल शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ-साथ गोल्ड ट्रेडिंग का काम भी करते हैं। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे वह कुछ पैसों के साथ स्कूटी से काशीपुर जाने के लिए निकले थे और उन्होंने एक घंटे में लौट आने की बात कही थी। लेकिन जब दोपहर 12 बजे पत्नी रीना ने उन्हें कॉल किया तो फोन की घंटी तो बजी, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की।

लगातार कॉल न उठने से परेशान रीना ने अपने भाई और चचेरे भाई को साथ लिया और पति की तलाश में निकल पड़ीं। खोजबीन के दौरान हल्दुआ के पास एक होटल के सामने पंकज की स्कूटी और हेलमेट मिला, लेकिन वह खुद वहां मौजूद नहीं थे। उसी समय रीना के मोबाइल पर पंकज के ही नंबर से एक टेक्स्ट मैसेज आया, जिसमें लिखा था – “75 लाख रुपये दे जा, अपना आदमी ले जा।”

घटना की गंभीरता को देखते हुए रीना बंसल ने रात में कोतवाली पहुंचकर काशीपुर निवासी तीन संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध फिरौती के लिए अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस लापता कारोबारी की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बन गई है और लोगों में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, सुरंग हादसे के बाद किए संकल्प को दिया साकार रूप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment