अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में कोरोना के तीन नए केस, अब तक 16 मरीज मिल चुके संक्रमित

On: June 3, 2025 8:45 AM
Follow Us:

देहरादून में एक बार फिर कोरोना और डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस सामने आए हैं। इनमें एक मरीज की रिपोर्ट एक निजी लैब से, दूसरा एम्स ऋषिकेश और तीसरा मैक्स अस्पताल से पॉजिटिव आई है। अब तक कुल 139 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

इसके साथ ही डेंगू के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 65 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई, जिनमें से दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज एसएमआई अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरा ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज करा रहा है।

अब तक जिले में डेंगू के कुल 76 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 44 मरीज देहरादून शहर से और 32 अन्य क्षेत्रों से हैं। राहत की बात यह है कि 68 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट चुके हैं, लेकिन अभी भी आठ मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

समय से पहले बारिश बना डेंगू-मलेरिया के मच्छरों के लिए अनुकूल मौसम

देहरादून में समय से पहले शुरू हुई बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर मच्छरों के प्रकोप का खतरा भी बढ़ा दिया है। शहर में कई जगहों पर पानी जमा है, जो मच्छरों के लार्वा पनपने का आदर्श स्थान बन चुका है। यह स्थिति नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर में 17,398 घरों का सर्वे किया, जिसमें 54 घरों में 63 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। अब तक शहर में 1,655 घरों में लार्वा मिल चुका है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कर रही टीमों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. सीएस रावत, जिला सर्विलांस अधिकारी (DSO) ने बताया,

“इस बार बारिश सामान्य से पहले शुरू हो गई है, जिससे मच्छरों के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा तेजी से बढ़ा है। ऐसे में हर नागरिक को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।”

यह भी पढें- हरिद्वार जमीन घोटाले पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 सस्पेंड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment