अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: नहरों और नलकूपों का संचालन अब ग्राम पंचायत समितियों के हवाले, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

On: May 27, 2025 11:15 AM
Follow Us:

ग्राम पंचायतों को सौंपा जाएगा नहरों और नलकूपों का संचालन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सिंचाई नहरों, नलकूपों और लिफ्ट नहरों के संचालन का कार्य अब ग्राम पंचायत समितियों के माध्यम से कराया जाए। इससे स्थानीय भागीदारी बढ़ेगी और संचालन में पारदर्शिता आएगी।

सिंचाई क्षमता आंकने के लिए अपनाई जाएगी आधुनिक तकनीक
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सिंचित और असिंचित क्षेत्रों की माप के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाए। सिंचाई अनुसंधान संस्थान के माध्यम से सिंचाई क्षमता वाले और उन्नत कृषि योग्य क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता तय की जाए। साथ ही नहरों के मरम्मत कार्यों की योजना भी इसी आधार पर बनाई जाए।

खाली भूमि पर स्थापित होंगे सौर ऊर्जा संयंत्र
बिजली खर्च कम करने और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को अपनी खाली पड़ी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष न्यूनतम एक मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा जाए। नलकूपों और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं को सौर ऊर्जा से संचालित करने पर भी बल दिया गया।

बड़ी परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान
मुख्य सचिव ने जमरानी और सौंग बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने सभी बड़ी परियोजनाओं के सचिव स्तर पर मासिक और विभागाध्यक्ष स्तर पर साप्ताहिक या पाक्षिक अनुश्रवण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बलियानाला भूस्खलन उपचार परियोजना और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण स्वीकृति जल्द प्राप्त करने के प्रयासों को तेज करने को कहा।

लघु सिंचाई योजनाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्य सचिव ने ड्रिप और स्प्रिंकल सिंचाई योजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भूजल स्तर कम है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से संचालित लघु सिंचाई योजनाएं शुरू करने को भी एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रमुख परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति
सचिव सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में बताया कि देहरादून जिले में सौंग बांध पेयजल परियोजना का निर्माण नवंबर 2024 में शुरू हो चुका है। इस 2491.96 करोड़ की परियोजना को दिसंबर 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, कुमाऊं क्षेत्र की 3808.16 करोड़ की लागत वाली जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना का कार्य जून 2024 में शुरू हुआ है और इसे मार्च 2030 तक पूरा किया जाएगा।

आईआरआई रुड़की को सौंपा गया महत्वपूर्ण दायित्व
जलागम विभाग द्वारा आईआरआई रुड़की को वर्षा आधारित नदियों और जलधाराओं के पुनर्जीवन और उपचार कार्यों की सतत निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। यह संस्था स्रोत एवं नदी पुनरुद्धार प्राधिकरण के अंतर्गत प्रभावों का वैज्ञानिक आकलन करेगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड पुलिस में फिटनेस ड्राइव, हर शुक्रवार मोटापे और शुगर पीड़ित कर्मियों की परेड अनिवार्य , IG ने जारी किए सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment